Tuesday 21 July 2020

यहूदी धर्म

यहूदी धर्म ;

विश्व के प्राचीनतम धर्मों में से है, तथा दुनिया का प्रथम एकेश्वरवादी धर्म माना जाता है। ईसाई धर्म व इस्लाम का  जन्मदाता है हजरत अब्राहम,

यहूदी परंपरा कहती है कि यहोवा ने शुरुआत में आग और पानी से आसमानों और पृथ्वी को बनाया और फिर पृथ्वी पर बसाने के लिए उसने मानव को बनाया। सबसे पहले आदम को बनाया। अदम एक पहाड़ पर गार्डन आफ ईडन में रहते थे, जहां से चार नदियां निकलती थीं।भगवान ने अदम के शरीर से एक हड्डी निकालकर उससे स्त्री को बनाया था; अदम के तीन पुत्र हुए, जिन्हें बाइबल में केन, एबिल और सेठ कहा गया और कुरान में कबिल, हबिल और शिथ।कबिल ने जब हबिल की हत्या की तो भगवान ने कबिल को वहां से निकाल दिया। फिर वह नाड नाम के स्थान पर जाकर रहने लगे। इब्राहमी परंपरा में कबिल को पूर्ण रूप से पापी माना जाता है।नूह का जन्म कबिल के भाई शिथ की वंश परंपरा में हुआ था।बाइबल में बताया गया कि नूह धर्मात्मा थे। किसी समय भगवान ने उन्हें बताया कि सात दिन के बाद भयंकर बाढ़ आएगी। उन्हें एक नाव बनाने का आदेश दिया। उस नाव में नूह, उनकी पत्नी, उनके तीन पुत्र और उनकी तीन पुत्रवधुएं - इन आठ लोगों ने सवार होकर अपनी प्राणरक्षा की।नूह के वंश में पैगम्बर अब्राहम पैदा हुए

हजरत अब्राहम

हजरत अब्राहम यहूदी, इस्लाम और ईसाई धर्म तीनों के पितामह माने जातें हैं।  इस धर्म में ईश्वर और पैग़म्बर की मान्यता है यहूदियों के सबसे प्राचीन ग्रंथ ‘ओल्ड टेस्टामेंट‘ से यहूदियों के इतिहास के बारे में जानने को मिलता है. ओल्ड टेस्टामेंट के अनुसार “यहूदी जाति का विकास  पैगंबर हजरत अब्राहम से शुरू होता है, जिसे इस्लाम में इब्राहिम, ईसाईयत में अब्राहम कहते हैं.” इजराइल की राजधानी जेरुशलम तीनों धर्मों यहूदी, इसाई, इस्लाम का संगम स्थल है.

तोराह के अनुसार हजरत अब्राहम,  ऊर प्रदेश सै इब्रानी कबीले के साथ कनान प्रदेश में आया था कनान प्रदेश में भीषण अकाल पड़ने के कारण मिस्र देश में जाकर शरण लेनी पड़ी। मिस्र में उनके लोगों को गुलाम बना लिया गया। बाइबल के अनुसार अब्राहम की वंश परंपरा में ही मूसा पैदा हुए थे; कनान आज palestine के नाम से जाना जाता है

हजरत मूसा

ईसा से लगभग 1,500 वर्ष पूर्व ---- हजरत मूसा का जन्म मिस्र के गोशेन शहर में हुआ था। यहूदी इतिहास के अनुसार इन्होंने इब्रानियों को मिस्र की 400  वर्ष की गुलामी से बाहर निकाल मूसा मिस्रायीम नाम के स्थान पर रहते थे, जिसका जिक्र इजिप्ट के नाम से बाइबल और कुरान में मिलता है।  मूसा को ही यहूदी धर्मग्रंथ की प्रथम पांच किताबों, तोराह का रचयिता माना जाता है हजरत मूसा को ईश्वर द्वारा दस आदेश मिले थे।

ईसा से लगभग 1100 वर्ष पूर्व ---पैगंबर अब्राहम के पोते का नाम हजरत याकूब था याकूब ने ही यहूदियों की 12 जातियों को मिलाकर राष्ट्र बनाया था. याकूब के एक बेटे का नाम यहूदा (जूदा) था. यहूदा के नाम पर ही उसके वंशज यहूदी कहलाए और उनका धर्म यहूदी धर्म कहलाया.

फारसी राजा साइरस हिब्रू बाइबिल में "मसीहा" के रूप में जाना जाता है क्योंकि उसने यहूदियों को इज़राइल की भूमि पर लौटने की अनुमति दी, जो छठी शताब्दी ईसा पूर्व में बेबीलोनियन निर्वासन के नाम से जाना जाता है।

बाबिल (बेबीलोन) के निर्वासन से लौटकर इज़रायली जाति मुख्य रूप से येरूसलेम तथा उसके आसपास के 'यूदा' (Judah) नामक प्रदेश में बस गई था, इस कारण इस धार्मिक संगठन को यूदावाद (Judaism) कहते

सुलेमान---

अब्राहम और मूसा के बाद दाऊद और उसके बेटे सुलेमान को यहूदी धर्म में अधिक आदरणीय माना जाता है। 37 वर्ष के योग्य शासन के बाद सन 937 ई.पू. में सुलेमान की मृत्यु हुई।

इतिहास

586 BC में jerusalam को Nebuchadnezzar 2nd ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया एवं वहां की प्रजा को बंदी बना बेबीलोन ले गया 539 Bc में cyrus 2 ने बेबीलोन को जीत लिया

537 0पू0 में पहला काफ़िला येरूसलेम लौटा, उन्होंने अपने धार्मिक स्थल का  जीर्णोंद्धार किया कुछ लोगो ने बेबीलोन का कल्चर अपना लिया कुछ यहूदी लोगो ने अपने को अलग रखने के लिए सुन्नत की प्रथा अपना ली -शादी को अपने लोगो मैं करने को सख्ती से लागू कर दिया  प्रार्थना के मंदिर की जगह synagogues  की स्थापना हुई 333 bc एलेग्जेंडर की जीत के साथ ग्रीक कल्चर फैल गया परन्तु उसकी मृत्यु के बाद उसका राज्य छोटे टुकड़ो मैं बंट  गया यहूदी लोगो का उत्पीड़न जारी रहा -यहूदी लोगो ने विरोध किया 165 Bc मैं यहूदी अपने संघर्ष मैं कामयाब हुए उसी दिन को हनुक्का या festival of light को सेलिब्रेट करने का त्योहार है ज्यूस तथा रोमन के झगडे बढ़ते गए और यहूदी बिखरते चले गए 66 AD , 70 AD , 132 AD मैं इन्होने विद्रोह किया परन्तु हार गए

Yohanan ben Zakka वह पहले यहूदी ऋषि थे जिन्होंने मिश्ना में रब्बी की उपाधि दी थी।पहले यहूदी-रोमन युद्ध में यरूशलेम की घेराबंदी के दौरान, उन्होंने शांति के पक्ष में तर्क दिया; यहूदी परंपरा ने ज़ोकाई को धार्मिक अध्ययन के लिए बेहद समर्पित होने के रूप में दर्ज किया,

मुस्लिम धर्म ,ईसाई धर्म का प्रभाव बढ़ने से इसके लोगो को बहुत कठिनाई झेलनी पड़ी 1290 मैं ज्यूस इंग्लैंड मैं पहुँचे उनको वहां से भी निकाल दिया गया 1306 मैं फ्रांस से निकला गया स्पेन मैं उनपर बढ़ते हमलो के कारण इन्होने1492  मैं स्पेन भी छोड़ दिया 17th Ad मैं यह अलग अलग देशो मैं फैल गए दुसरे विश्व युद्ध मैं छे करोड़ यहूदी मार दिए गए हिटलर के नाज़ी कैंप इसके लिए जिम्मेदार रहे

 

धर्मग्रंथ

तौरात यहूदी धर्म की मूल अवधारणाओं की शिक्षा देने वाला का धार्मिक ग्रन्थ है।तौरात पांच किताबों का संकलन है जो कि क्रमशः हैं - बेरेशित, शेमोत, वयिकरा, बेमिदबार, और देवारिम।

शब्द “तोरा” दरअसल इब्रानी शब्द तोह-राह से निकला है जिसका अनुवाद “सीख,” ‘सिखायी बातें’ या “कानून” भी किया जा सकता है।

इनके धार्मिक ग्रन्थों में तनख़, तालमुद तथा मिद्रश प्रमुख हैं इनके अलावा सिद्दूर, हलाखा, कब्बालाह आदि।

यहूदियों के धार्मिक स्थल व प्रार्थना स्थल को सिनेगॉग कहते हैं synagogue का अर्थ है  a meeting place इनकी प्रार्थना को Shema कहते है Shema का अर्थ है सुनना इसके तीन पैराग्राफ है यहूदी प्रतिदिन तीन बार प्रार्थना करते हैं।

धार्मिक पुस्तक रखने के लिए  विशेष स्थान पूर्व की दिवार मैं जेरुशलम की दिशा मैं रखा जाता है जो लकड़ी के कबोर्ड से लेकर अलंकृत पेटी के रूप में हो सकता है। इसे 'होली ऑर्क'  कहते है  धार्मिक पुस्तकों को सुन्दर चमकीले कपडे से ढक कर रखते है उसके सामने दीपक भी जला कर रखने का नियम है प्रार्थना करते हुए हाथो को कपडे से ढक कर रखते है औरत एवं मर्द अलग अलग बैठ कर प्रार्थना करते है - प्रार्थना के बाद धार्मिक पुस्तक को निश्चित स्थान पर  रखा जाता है

प्रमुख सिद्धान्त

यहूदी मान्यताओं के अनुसार ईश्वर एक है

यहूदी अपने ईश्वर को यहवेह या यहोवा कहते हैं।

यहूदी लोग सृष्टिकर्ता और सृष्टि को भिन्न समझते थे।

शरीर को पवित्र माना जाता है, क्योंकि उसमें आत्मा का वास है और आत्मा, ईश्वर की साँस है।

 एक यहूदी के लिए अपनी आय का कम-से-कम 10% परोपकारी कार्यों में देना अपेक्षित है।

एक यहूदी के लिए सुअर का माँस, झींगा, झींगा मछली और कई अन्य खाद्य पदार्थ वर्जित हैं।

शुक्रवार को सूर्यास्त से लेकर शनिवार की रात तक की अवधि को शब्बात कहते हैं, जिसका मतलब होता है विश्राम, इसलिए इस अवधि में यहूदी कोई कार्य नहीं करते हैं। आग जलाना वर्जित है,

 यहूदियों को विश्वास है कि कयामत के समय हमारा अगला पैगंबर आएगा।

यहूदी त्यौहार

रोश-हाश्शाना- यहूदी नव वर्ष। दो दिनों तक चलता है।

योम किपुर-- प्रायश्चित का दिन। व्रत का दिन, वर्ष का सबसे पवित्र दिन।

शुक्कोह

हुनक्का--- प्राचीन सीरियाई यूनानियों के धार्मिक उत्पीड़न पर यहूदियों की विजय का जश्न जो आठ दिनों तक चलता है। कार्य करने की अनुमति है और रोज़ाना शाम को मोमबत्तियां जलाई जाती हैं। इसे फेस्टिवल्स ऑफ लाइट्स (Festivals of Lights) भी कहा जाता है. मान्यता है कि यहूदी लोगों के मदिंर के तेल का एक जार मंदिर के शाश्वत दीपक पूरे आठ दिनों तक जलाए रखता था. उस रोशनी और तेल का इस त्योहार में खास महत्व रहा है. इसी वजह से हनुकाह में तेल से बनी ज्यादातर चीज़ें खाई जाती हैं और लगातार आठ दिनों तक मोमबत्ती जलाई जाती है.

पूरीम---- एक प्राचीन पारसी राजा की राजाज्ञा से यहूदी लोगों की चमत्कारिक मुक्ति का जश्न

पासओवर - पासोवर में 7 दिनों के लिए मनाया जाता है, लेकिन प्रवासी में त्योहार 8 दिनों के लिए मनाया जाता है।

फसह- मिस्र में दासता से मुक्ति की याद में और इसराइल में वसंत की खुशी मनाने वाला एक पर्व।

 यहूदियों के दस धर्म सूत्र – Judaism 10 Commandments

यहूदी धर्म में 10 धर्माचरणों का विशेष महत्त्व है

मैं स्वामी हूँ तेरा ईश्वर, तुझे मिस्त्र की दासता से मुक्त कराने वाला।

मेरे सिवा तू किसी दूसरे देवता को नहीं मानेगा।

तू अपने स्वामी और अपने प्रभु का नाम व्यर्थ ही न लेगा।

सबाथ (अवकाश) का दिन सदैव याद रखना और उसे पवित्र रखना। छ: दिन तू काम करेगा, फिर सातवें दिन विश्राम

अपने माता-पिता का सम्मान कर,

तू हत्या नहीं करेगा।

तू परस्त्री, परपुरुष गमन नहीं करेगा।

तू चोरी नहीं करेगा।

तू अपने पड़ोसी के ख़िलाफ़ झूठी गवाही नहीं देगा।

तू अपने पड़ोसी के मकान, पत्नी, नौकर या नौकरानी, पर बुरी नज़र नहीं रखेगा।

शादी की रस्में

यहूदियों में शादी को 'किड्डुशिन' कहते हैं। शादी से पहले यहूदियों में भी रिंग सेरेमनी होती है।यहूदियों में शादी से पहले मिलने की जो परंपरा होती है उसे 'योम किप्पुर विद्दुई' कहते हैं। इस परंपरा के तहत लड़का-लड़की मिलते हैं और कन्फेशनल प्रार्थना में हिस्सा लेते हैं और अपनी पुरानी जिंदगी की सारी गलतियों की माफी मांग कर नई जिंदगी में एक-दूसरे के प्रति वफादार रहते हुए जीवन बिताने की कसम खाते हैं।यहूदियों में शादी आमतौर पर रविवार के दिन होती है। दूल्हा-दुल्हन मिलकर 'चुप्पाह' बनाते हैं। चुप्पाह हिंदू शादियों में बनाए जाने वाले मंडप की तरह का होता है। शादी की ज्यादातर रस्में चुप्पाह के अंदर होती हैं। दूल्हा-दुल्हन इस चुप्पाह के चारों ओर तीन या सात चक्कर लगाते हैं। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन के होठों पर रस्मी तौर पर वाइन का प्याला लगाया जाता है। इसके बाद अंगूठी की अदला-बदली होती है। इसके बाद सबसे अहम प्रक्रिया शुरू होती है, शादी का कॉन्ट्रैक्ट पढ़े जाने की। दो गवाहों की मौजूदगी में यह कॉन्ट्रैक्ट पढ़ा जाता है।

यहूदी धर्म में किसी शादीशुदा जोड़े को तलाक तभी मिलता है जब महिला का पति इसके लिए ‘राजी’ होता है लेकिन समस्या तब पेश आती है जब पति तलाक देने से इनकार कर देता है।यहूदी समाज के लोग उन्हें  ‘बंदिनी’ पुकारते हैं।

प्राचीन समय में अगूना वे स्त्रियां होती थीं जिसका पति युद्ध लड़ने के लिए सीमा पर चले जाते थें और फिर वहां से लौटते नहीं थे. वे जिंदा है, या मर गए इसका कोई खबर नहीं होती थी. ‘अगूना’ एक ऐसी यहूदी स्त्री जो चाहते हुए भी शादी की बेड़ियों से आजाद नहीं हो सकती। 

यहूदी धर्म में शिवा

शिवा यहूदी धर्म में शोक की प्रथा का एक हिस्सा है। एक सप्ताह के दुःख एवं मातम की अवधि को शिवा कहा जाता है, जिसमे सात प्रथम श्रेणी के रिश्तेदार: पिता, माता, पुत्र, पुत्री, भाई, बहन तथा जीवनसाथी समाविष्ट होते हैं। कुछ मामलों में जब रिश्तेदार विभिन्न शहरों में रहते हैं तब शिवा कई स्थानों में किया जा सकता है। सातवें दिन शिवा आमतौर पर सुबह, प्रार्थना के पश्चात् समाप्त होता है, शिवा के दौरान यदि योम टव (Yom Tov) (पवित्र दिन जिनमें रोश हशानाह (Rosh Hashanah), योम किप्पुर (Yom Kippur), सुक्कोट (Sukkot), पास्सोवर (Passover) तथा शव्योत (Shavuot) शामिल हैं) का प्रथम दिन पड़ता है तो शिवा का अंत मान लिया जाता है, शिवा में बैठे लोगों पर विभिन्न प्रतिबंध हैं मातम करने वाला घर से बाहर नहीं जा सकता, चमड़े के जूते नहीं पहन सकते, ऊष्मा के प्रयोग से भोजन तैयार नहीं कर सकता, नए धुले कपड़े नहीं पहन सकता, काम अथवा व्यापार नहीं कर सकता माता-पिता की मृत्यु हो जाने की अवस्था में कुछ ऐसे प्रतिबन्ध होते हैं जो पूरे वर्ष तक जारी रहते हैं।

किसी भी धर्म के बारे लिखना बहुत मुश्किल कार्य है - हज़ारो सालो के इतिहास , को जानना ,उनकी मर्यादा को समझने के लिए मेरे जैसे मूड बुध्दि के लिए असंभव है -इसमें डाली गयी जानकारी हिस्ट्री ऑफ़ रिलिजन नामक  किताब को पड़ने के बाद लिखी गयी है - इसमें इंटरनेट से प्रपात जानकारी भी शामिल की गयी है किसी भी ज्ञानी को इसमें लिखी कोई भी जानकारी त्रुटि पूर्ण लगे तो तुरंत संपर्क करे ताकि उसे ठीक किया जा सके


Thursday 9 July 2020

प्राचीन धर्म


प्राचीन धर्म
 

धर्म के उत्पत्ति के सिध्दांत-

 जीवविज्ञानवादियों के अनुसार प्रत्येक प्राणी में जीने की इच्छा होती है। और अपने जीवन की रक्षा के लिए उसे अपने वातावरण से सदैव संघर्ष करना पड़ता है

सुख एंव दुख के सिद्धान्त के अनुसार मनुष्य सुख प्राप्ति वाले कार्य करता है और दुख देने वाले कार्यों से बचने का प्रयास करता है।

दैवीय प्रकाशना का सिद्धांत- इस मत के अनुसार स्वयं ईश्वर ने ही अपने विशेष कृपा से मानव हितों के लिए धर्म का प्रकाशन अवतार एवं पैगम्बर इत्यादि के माध्यम से किया है

जीववादी सिद्धांत के अनुसार विश्व की समस्त वस्तुओं में आत्मा जीव का निवास है।

मानवीय विवेक सिद्धांत- इस सिद्धांत के अनुसार धर्म की उत्पत्ति मानवीय विवेक से हुई है। इस आधार पर धर्म का दो रूपों में विकास हो गया- प्रथम शुद्ध प्राकृतिक ऐतिहासिक धर्म। और दूसरा पुरोहितों की इच्छानुसार प्रचलित धर्म

1 शुद्ध प्राकृतिक ऐतिहासिक धर्म।

संसार मैं फैले बड़े धर्मो के इलावा ट्राइबल के अपने अपने शुद्ध प्राकृतिक धर्म है इन्हे मौलिक  धर्म कहा जाता है यह प्रकृति के नजदीक है तथा इसको मानने वाले प्रकृति की ताक़त से डरते है

गणचिह्नवाद या टोटम प्रथा

 (totemism) किसी समाज के उस विश्वास को कहतें हैं जिसमें मनुष्यों का किसी जानवर, वृक्ष, पौधे या अन्य आत्मा से सम्बन्ध माना जाए। भारत के बहुत से समुदायों में भी ऐसे टोटम पाए जाते हैं। उदाहरण के लिए देखा गया है कि महाराष्ट्र में 'ताम्बे' का पारिवारिक नाम रखने वाले लोग नाग को अपना कुलदेवता मानते हैं और कभी भी नाग नहीं मारते। अगर दो गुटों का एक ही टोटम हो तो उनमें आपस में विवाह करना वर्जित था क्योंकि वह एक ही पूर्वज के वंशज माने जाते थे।

 भारत में गणचिह्नवाद (टोटेमवाद)

 भारत में अनेक टोटेमी जातियाँ हैं। संथाल जाति में सौ से अधिक ऐसे गण है जिनके नाम पशु, पक्षी और वृक्ष पर रखे जाते हैं। इसी प्रकार दक्षिण बिहार की ही जाति में लगभग पचास ऐसे टोटेमी गण है। राजस्थान और खानदेश के भील 24 गणों में विभाजित हैं, जिनमें से कई के नाम पशुपक्षियों तथा वृक्षों पर आधारित लगते है। महाराष्ट्र के कतकरी, मध्यप्रदेश के गोंड और राजस्थान के मीना, मिलाला आदि जातियों में भी गणों के नाम उनके प्रदेश में पाए जानेवाले पशुपक्षियों पर रखे जाते हैं। इन सभी जातियों में टोटेमी गण नाम के साथ साथ टोटेमवाद के कई लक्षण भी वर्तमान है जैसे टोटैम को अलौकिक पितृ मानना, टोटेम के शरीर की वस्तुओं (जैसे पंख, खाल, पत्तियाँ या लकड़ी) और टोटेम के चित्र तथा संकेतों को भी पवित्र मानकर उनको पूजा जाता है और टोटेम को नष्ट करने पर कठोर प्रतिबंध होता है।

 इनके साथ ही भारत में ऐसी अनेक जातियाँ हैं जो टोटेम पर अपने गण अथवा समुदाय का केवल नाम रखती है। बहुत सी ऐसी हैं जो केवल टोटेम को पूजती भर हैं

 यह कहना ठीक नहीं होगा कि पशु-पक्षी-वृक्षों के पूजक सदैव ही टोटेमवादी हुआ करते हैं। हिंदूओं के विभिन्न संप्रदायों में गौ, भैंस, बंदर, चूहा, उल्लू, सर्प, मयूर आदि को पवित्र मानकर पूजा जाता है। इसी प्रकार तुलसी, बिल्व, अश्वत्थ और बट का पवित्र मानकर पूजते हैं। परंतु इन संप्रदायों को टोटेमवादी कहना असंगत होगा क्योंकि इनमें न तो टोटेम पर गण का नाम ही रखा जाता है और न गण के सदस्य टोटेम के पितृ ही मानते हैं। थीं।

संसार के तीन सौ मिलियन जनजातियां पक्के धार्मिक है आधुनिक युग के लोग चाहे उनका मज़ाक बनाये पूर्ण रूप से टोटेमवादी हैं

प्रेतवादी सिद्धांत के अनुसार आदिम युग के मानव में यह धारणा थी कि उसके पूर्वजों अस्तित्व मृत्यु के पश्चात प्रेतात्मा के रूप में रहता है। भूतो की आत्मा पर विश्वाश किया जाता है यह आत्माये तीन प्रकार की होती है प्रथम है अच्छी आत्मा - जो मदद करती है उनकी पूजा की जाती है तथा धन्यवाद किया जाता है दूसरी है समान्य आत्मा जो ना मदद करती है  ना ही नुकसान करती है तीसरी है बुरी आत्मा इनको दूर करने के लिए जोर दिया जाता है

इन सब से अलग है अन्य आत्माये जो हमारी सांसारिक जरूरतों को पूरा करने मैं मदद करती है वही आत्माये देवता या भगवान की श्रेणी मैं आती है उनके मंदिर है उनके लिए तयोहार है यह भी माना जाता है कि इन सब देवता के उप्पर भी कोई है जो इन देवता को वश मैं रखता है वही भगवान् है ज्यादतर जनजातियाँ मानती है की मरने के बाद आत्मा जिन्दा रहती है तथा धरती पर रहने वालो को उनका ध्यान रखना चाहिए यह धर्म मिथको पर आधरित होते है परन्तु झूठ पर नहीं बलिक प्रकृति के साथ रिश्तो की गहरी समझ पर आधारित होते है इन आत्माओ से आप बात कर सकते है यह इतनी ताक़तवर होती है किसी जिन्दा व्यक्ति के शरीर मैं प्रवेश कर आप से बात कर सकती है - उसको वश मैं कर सकती है नव वर्ष का त्यौहार हो या नयी फसल पर पूजा , बली की प्रथा हो या शादी विवाह मैं सबसे पहले जठेरों की पूजा मौलिक धर्म पर ही आधारित है - जिसके लिए पंडित , ओझा , पुजारी कर्मकांड करते है जो आत्मा से बात करते है -बुरी आत्मा को दूर करने मैं मदद करते है कभी कभी तो बीमार को दवा भी देते है

 धर्म की उत्पत्ति का मनोवैज्ञानिक 

धर्म की उत्पत्ति भय-भावना, जीने की इच्छा , जीने की इच्छा से जानने की इच्छा , असंतोष से हुई।

 पांच हज़ार सालो से सांप , बैल को प्रजनन शक्ति काप्रतीक मन जाता रहा है तथा इनकी पूजा की जाती रही है -वेद काल में न तो मंदिर थे और न ही मूर्ति। यज्ञ के द्वारा भी ईश्वर और प्रकृति तत्वों का आह्वान और प्रार्थना करते थे। बहुत से समुदायों में यक्ष, नाग, पितर, ग्रह-नक्षत्र आदि की पूजा का प्रचलन था। अनुमान लगाया जाता है की जब शुरू मैं इंसान ने उपसमाधि (ट्रांस) की अवस्था का अनुभव किया तभी उनको आत्मा के बारे विचार आया - आत्मा के बाद भगवान के अस्तित्व  की कल्पना की - लोगो ने विकासवाद मैं जो भी मुसीबते आ रही थी जैसे बारिश ,तूफ़ान, ज्वालमुखी , सब के एक आत्मा  की कल्पना की जिसे देवता कहा गया जब लोगो की समझ  विकसित हुई तो सारी प्रकृति को एक मान कर एक देवता स्थापित किया - जो एक ईश्वरवाद की शुरुआत थी - बाद मैं बहु ईश्वरवाद आया इतिहास इस बात का साक्षी है की एक ईश्वरवाद ने देश को मजबूत किया

 भारत मैं विकास के साथ मन्त्र बने 1500BC  मैं ऋग वेद बना फिर बाकि तीन वेद बने - फिर ब्राह्मण भी अलग हो गए इनके ३ समूह बन गए ब्राह्मणो ने वेदो के श्लोक लिखे उनके उत्तर लिखे व्याख्यान लिखे जिसे Brahmanas कहते है(800-700BC)

मिथक  एक पुल की तरह भावनाओ , मन ,बुद्धि, तर्क के बीच काम करता है

इन सब के साथ मिथक तथा प्रतीक दुनिया मैं आये यह प्रतीक आज भी धर्म का  हिस्सा है जैसे सिख धर्म मैं खंडा , मुस्लिम धर्म मैं चाँद ,ईसाई धर्म मैं क्रॉस या हिन्दू धर्म मैं तिलक 


,

 2 दूसरा पुरोहितों की इच्छानुसार प्रचलित धर्म

 आज 7 धर्मों को स्थापित धर्म मान सकते हैं- 1.हिन्दू, 2.जैन, 3.बौद्ध, 4.सिख, 5.ईसाई, 6.इस्लाम और 7.यहूदी। हलांकि अफ्रीका में वुडू धर्म के लोगों की संख्या बहुत अधिक है इसके अलावा स्पिरिचवलिज़्म (spiritism religion), रस्ताफ़री (Rastafari) और यूनिटेरियन सार्वभौमिकता (Unitarian universalism) जैसे कल्ट भी प्रलन में हैं। ड्रूज़, मंदेंस, एलामितेस, विक्का, बहाई और अहमदिया जैसे नए धर्म भी मौजूद है।

 कई धर्म लुप्त हो गए जैसे पैगन (Paganism), कैनेनिट (Canaanite), एटिनिज़्म (ateism), मिनोयन (Minoan), चर्वाक (charvaka), मिथरा (Mithraism), मैनिकेस्म या Mani (Manichaeism), तेंग (Tengriism), असुर (Ashurism), ऑल्मेक (Olmec), मुशरिक (mushrik), सबाईन, ग्नोस्तिसिस्म, याज्दानिस्म, अहल ई हक्क, सिचो-नो-ले, तेनरिक्यो, काओ दाई, यूनानी धर्म, सुमेरियाई धर्म, बेबिलोनिया धर्म, असीरियाई या अश्शूर धर्म, इजिप्ट का धर्म, रोम का धर्म, माया धर्म, ग्नोस्तिसिस्म, याज्दानिस्म अहल ई हक्क आदि।

EGYPT -  मिस्र की धार्मिक मान्यताये

3100 BC क कोई लिखित वर्णन ने मिलने से इतिहास की जानकारी नहीं है - चित्रलिपि लेखन का काल करीब 3200 ई.पू. का है और यह करीब 500 प्रतीकों से बना है। चित्रलिपि का प्रयोग स्मारकों और कब्रों पर किया जाता था, प्राचीन मिस्रवासी किसान थे संगीत और नृत्य उन लोगों के लिए लोकप्रिय मनोरंजन थे जो उन्हें खरीद सकते थे। आरंभिक वाद्यों में शामिल थी बांसुरी

प्राचीन मिस्र में लगभग 1400 देवी-देवताओं की पूजा होती थी। मिस्र में सूर्य को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा देवता के रूप में माना जाता है। बाज को सूर्य का सांपो को कृषि के देवता का दूत माना जाता था प्रत्येक शहर का अपना देवता होता थे  मगरमच्छ , कुत्ते ,बिल्ली ,इबिस पक्षी की पूजा की जाती थी  ,बैल को जनन क्षमता  के कारन पूजा जाता है  इस सभ्यता मैं मानना था की पहले दुनिया मैं चारो तरफ पानी था फिर उसमे से एक चट्टान बहार निकली जिससे जीवन की शुरुआत हुई – परमात्मा और पुनर्जन्म में विश्वास, प्राचीन मिस्र की सभ्यता की स्थापना काल से ही गहरे जमे हुए थे; देवताओं की पूजा पंथ मंदिरों में की जाती थी,

 मंदिर दो प्रकार के होते थे एक भगवान् या देवता को समर्पित दुसरे राजा को - प्रत्येक मंदिर मैं बहुत से कमरे होते थे जो अलग अलग कार्यो  को समर्पित थे - यह कमरे भी सजा कर रखे जाते थे - मंदिर के बाहर चारो तरफ चारदीवारी होना अनिवार्य था गर्भ गृह मैं कुछ लोग ही प्रवेश कर सकते थे मंदिर की दीवारों को विभिन धार्मिक चिन्हो एवं मंत्रो से सजाया जाता था गर्भ गृह मैं अँधेरा रखा जाता था - मिस्रवासियों का मानना था कि उन देवताओं को प्रसाद और पूजा के द्वारा संतुष्ट करना पड़ता है। आम नागरिक, अपने घरों में निजी मूर्तियों की पूजा कर सकते थे

 यह भी मान्यता थी की राजा  मृत्यु के बाद सूर्य के पास जाता है  यह मान्यता धीरे धीरे हर व्यक्ति पर लागू हो गयी आत्मा का विचार सर्वमान्य था - यमदूत का विचार भी यह लोग मानते थे – book of dead  के अनुसार मृतक को रस्ते मैं यमदूत मिलते थे - जो लोग गुम हो जाते थे या जिनकी लाश नहीं मिलती थी उनकी याद मैं नदी मैं  एक डमी बना देते थे यह भी माना जाता था की आत्मा को सूर्य तक जाने के लिए शरीर की जरूरत पड़ती है प्राचीन मिस्रवासियों ने दफन की एक विस्तृत प्रथा को बनाए रखा था The opening of mouth क्रिया के साथ मृतक को खाना खिलाया जाता था अमीर मिस्रवासियों को विलासिता की अधिक वस्तुओं के साथ दफनाया जाता था

egypt के लोग अपने साथ मंदिर बनाने की विधि साथ लाये और भारत मैं मंदिर बनने लगे भारतीय और मिस्र की भाषाओं में बहुत से शब्द और उनके अर्थ समान हैं, जैसे हरी (सूर्य)- होरस, ईश्वरी- ईसिस, शिव- सेव, श्वेत- सेत, क्षत्रिय- खेत, शरद- सरदी आदि। मिस्र के पुरोहितों की वेशभूषा भारतीय पुरोहितों व पंडितों की तरह है। उनकी मूर्तियों पर भी वैष्णवी तिलक लगा हुआ मिलता है। एलोरा की गुफा और इजिप्ट की एक गुफा में पाई गई नक्काशी और गुफा के प्रकार में आश्चर्यजनक रूप से समानता है।

ओल्मेक सभ्यता (1200-400 ई.पू.) पहली प्रमुख मेसोअमेरिकन संस्कृति थी और कई अन्य सभ्यताओं की नींव रखी। एज़्टेक और माया सहित कई बाद की संस्कृतियों, ओल्मेक से गहरा प्रभावित थीं। एक उदाहरण Azuzul पुरातात्विक स्थल पर Hero जुड़वाँ की लगभग समान मूर्तियाँ हैं

ओल्मेक धर्म के पांच पहलू

एक ब्रह्मांड है

देवता ने ब्रह्मांड को नियंत्रित किया

पुजारी वर्ग ने आम ओल्मेक लोगों और उनके देवताओं के बीच मध्यस्थों के रूप में काम किया

शासकों द्वारा रचित अनुष्ठान

प्राकृतिक और मानव निर्मित पवित्र स्थल

 ओल्मेक पवित्र स्थान---- मानव निर्मित स्थानों में मंदिर, प्लाजा और बॉल कोर्ट शामिल थे और प्राकृतिक स्थानों में स्प्रिंग्स, गुफाएँ, पर्वत और नदियाँ शामिल थीं। कई प्राचीन संस्कृतियों की तरह, ओल्मेकस ने पहाड़ों की वंदना की: रबर गेंदों का खेल उनके समय से प्रचलित है

 ओल्मेक जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू कृषि था, इसलिए कृषि प्रजनन पंथ, देवता और अनुष्ठान अत्यंत महत्वपूर्ण थे। आकाश देवताओं का घर था ओल्मेक में कई देवता थे जिनकी छवियां मूर्तियों, और अन्य कलात्मक रूपों में दिखाई देती हैं। ओलमेक साम्राज्य 400 ईसापूर्व के आसपास खत्म होने लग गया था पुरातत्वविद क्रिस्टा शाईबर के अनुसार जिस समय ओलमेक सभ्यता खत्म हो रही था, ठीक उसी समय माया सभ्यता का विकास हो रहा था

ओल्मेक में से अधिकांश देवता बाद में अन्य संस्कृतियों, जैसे कि माया में प्रमुखता से शामिल हुए ।

The Olmec Dragon ड्रैगन

The Bird Monster पक्षी दानव

The Fish Monster --- राक्षस शार्क

The Banded-eye God बँधी हुई आँख भगवान

The Maize God फसल का देवता

The Water God पानी का देवता

The Were-jaguar शेर

The Feathered Serpent पंख वाले सर्प

माया सभ्यता-

जहां पर आज मैक्सिको है वहां किसी जमाने में माया सभ्यता के लोग रहा करते थे। माया सभ्यता ग्वाटेमाला, मैक्सिको, होंडुरास और यूकाटन प्रायद्वीप में स्थित थी। इस सभ्यता की शुरुआत 1500 ई. पू. में हुई। यह 300 ई० से 800 ईसा तक काफी प्रगतिशील रही, फिर धीरे-धीरे इसका अंत हो गया। माया सभ्यता के लोग कला, गणित, वास्तुशास्त्र, ज्योतिष और लेखन आदि के क्षेत्र में काफी अव्वल थे। इस सभ्यता की सबसे उल्लेखनीय इमारतें पिरामिड हैं जो उन्होंने धार्मिक केंद्रों के रूप में में बनाए थे। माया सभ्यता के लोगों की सबसे बड़ी खासियत उनका खगोलीय ज्ञान थी। उन्होंने विभिन्न घटनाओं, धार्मिक त्योहारों और जन्म-मरण संबंधी बातों का रेकार्ड रखने के लिए कैलेंडर बनाया था। माया सभ्यता की गणना और पंचांग को माया कैलेंडर कहा जाता था। माया सभ्यता का अंत करीब 100 से ज्यादा वर्षों तक लगातार सूखा पड़ने के कारण हुआ। हिन्दू अमेरिका पुस्तक में माया सभ्यता तथा भारतीय सभ्यता की पारस्परिक निकटस्थ समानताएं वर्णित हैं । स्वयं माया शब्द ही भारतीय हैं । मैक्सिको में श्री गणेश जी तथा सूर्यदेव की प्रतिमाएं प्राप्त हुई हैं । प्राचीन भारतीय शब्दावली में , अमरीकी महाद्वीपों वाला पश्चिमी गोलार्द्ध पाताल कहलाता था । अमेरिकन इतिहासकार मानते हैं‍ कि भारतीय आर्यों ने ही अमेरिका महाद्वीप पर सबसे पहले बस्तियां बनाई थीं। अमेरिका के रेड इंडियन वहां के आदि निवासी माने जाते हैं और हिन्दू संस्कृति वहां पर आज से हजारों साल पहले पहुंच गई थी।

 माया सभ्यता ने 250 से 800 ईसवी तक मध्य अमरीका पर राज किया था. उनका साम्राज्य आधुनिक होंडुरास से मध्य मेक्सिको तक फैला हुआ था.

पेगन धर्म—

 जितने भी प्राचीन धर्म हैं उनमें तीन बातें सदा से रही- मूर्ति पूजा, प्रकृति पूजा और बहुदेववाद। पेगन धर्म के लोग का मानना है कि यह ब्रह्मांड ईश्‍वर ने बनाया है इसीलिए वे प्रकृति के सभी तत्व जैसे वृक्ष, पशु, पहाड़, नदी, पक्षी आदि की आराधना करते है। जीवन और मृत्यु के चल रहे चक्र में परमात्मा की शक्ति को देखते हैं। अग्नि और सूर्य आदि प्राकृतिक तत्वों के मंदिर बनाकर उसमें उनकी मूर्तियाँ स्थापित करते थे जहाँ विधिवत पूजा-पाठ वगैरह होता था। वे प्रकृति, मौसम, जीवन और मृत्यु के चक्र को मानकर उनके अनुसार ही जीवन जीते थे। यूल, इम्बोलक, ओस्टारा, बेल्टने, लिथा इत्यादि त्यौहार है।

 महापाषाण

 महापाषाणों का प्रयोग अधिकतर पाषाण युग और कुछ हद तक कांस्य युग में होता था।ऐसे बड़े पत्थर या शिला जिसको  तराशकर और एक-दूसरे में फँसने वाले हिस्से बनाकर बिना सीमेंट किसी स्तम्भ, स्मारक या अन्य निर्माण के लिये किया गया हो।भारत के पूर्वी राज्यों मेघालय तथा असम मैं आप इनकी झलक पा सकते है जो मृतकों की याद मैं बनाये जाते थे महापाषणीय संस्कृति का उदय भारत मैं 1000BC  के आस पास दक्षिण भारत मैं हुआ तथा कई शताब्दियों तक रहा  दक्षिण भारत मैं प्रपात महापाषणीय  शवाधानों का काल निर्धारण 3BC SE  1BC माना जा रहा है शव को कलश मैं डाल  कर गाड़ देते थे या पत्थरों से ढक देते थे -कभी कभी दोनों विधि भी इस्तेमाल की जाती थी यह प्रथा यूरोप मैं प्रचलित थी

 कनानी धर्म

 वह कनान देश है, जिसमें इज़राइल, फिलिस्तीन, लेबनान, जॉर्डन और सीरिया के आधुनिक क्षेत्र शामिल हैं। कनानी धर्म प्राचीन लेविट धर्मों के समूह को संदर्भित करता है कनानी धर्म बहुदेववादी था परिवारों के साथ आम तौर पर मूर्तियों को देवताओं और देवी देवताओं के रूप में मृतकों की पूजा करने पर ध्यान दिया जाता था, मृतकों को भोजन और पेय के सामान के साथ कब्र मैं दफनाया गया था, यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे जीवित लोगों को परेशान न करें।

 अनात--------- युद्ध और कलह की कुंवारी देवी,

 कनान अत्तार--- सुबह के तारे का देवता

 बालत या बालित---- (गरज का स्वामी), तूफान देव

 मेलकार्ट --नृत्य के देवता,

 कोठारत-- शादी और गर्भधारण की देवी

 क़ादस्तु,---बागों और फलों की देवी

 शचर और शालीम-- भोर और शाम के जुड़वां पर्वत देवता

 कनानी पौराणिक कथाओं में तारगिज़िज़ी और थारुमगी में दो पहाड़ थे जो पृथ्वी के चक्कर लगाने वाले महासागर के ऊपर से मजबूती पकड़ते हैं, जिससे पृथ्वी का विस्तार होता है। यहां दो पहाड़ों का विचार पृथ्वी के स्तनों के रूप में जुड़ा हुआ है, कनानी धार्मिक प्रथा बच्चों के कर्तव्यों के लिए अपने माता-पिता की देखभाल करने के लिए एक उच्च सम्मान था

 मिनोअन धर्म-

 मिनोअन संस्कृति का विकास एनाटोलिया के लोगों से हुआ है जो 7000 ईसा पूर्व यूनान के दक्षिण-पूर्व में क्रेते में द्वीप पर आए थे। मिनोअन संस्कृति का अंत 1750 ईसा पूर्व के एक ज्वालामुखी के विस्फोट से संबंधित हो सकता था।

 धर्म शोधकर्ताओं अनुसार मृतक की तुलना में जीवित रहने पर अधिक ध्यान दिया, उनका सर्वोच्च देवता धरती माता थी. महिला देवता अधिक महत्वपूर्ण और कई थे. मातृ देवी, प्रजनन क्षमता, जानवरों की महिला, घर के रक्षक, फसलों के रक्षक आदि।. उनका सबसे विशिष्ट प्रतिनिधित्व सर्प देवी के रूप में था, कुछ संकेत यह प्रतीत करते हैं कि मिनोअन्स ने मानव बलि का अभ्यास किया था।

  मैनिकेस्म या Mani

 मणिचैस्म की उत्पत्ति तीसरी शताब्दी में हुई थी। Manichaeism के संस्थापक Manes, एक फ़ारसी जादूगर थे, जोरोस्टर धर्म के सिद्धांतों के साथ ईसाई सिद्धांत का मिश्रण है मणि की शिक्षाओं ने बौद्ध धर्म, हिंदू धर्म, पारसी धर्म और यहूदी-ईसाई धर्म के दार्शनिक विचारों को परस्पर जोड़ा।उनके विश्वास की पहली आधिकारिक मान्यता 689 और 705 के बीचManichaeans ने चीन के सबसे बड़े शहरों में अपने मंदिर खोले।चीनी प्राकृतिक दर्शन में, पांच तत्वों (syn), या पांच प्राथमिक तत्वों (धातु, लकड़ी, पानी, अग्नि, पृथ्वी) की अवधारणा, जो कि मैनिचियन प्रकाश के तत्वों के समान हैं

एज़्टेक का धर्म

एज़्टेक जातीय समूह था प्रारंभ में, इस जनजाति के सदस्य शिकारी थे13 वीं शताब्दी में मेक्सिकन बेसिन में प्रवेश किया, 15 वीं शताब्दी तक बहुत युद्ध किये तथा जीत प्राप्त की एज़्टेक दुनिया में योद्धाओं ने विशेष सम्मान का आनंद लिया युद्ध मैं बलिदान केवल सूर्य उदय से सूर्य अस्त तक ही हो सकता था एज़्टेक उत्कृष्ट शिल्पकार थे, देवता के लिए सोने का सिंहासन बनाने की परम्परा इनके समय की देन है

 इस जनजाति के लोग मानते थे कि कई देवता हैं जो प्रकृति की शक्तियों और लोगों के भाग्य को नियंत्रित करते हैं। सूर्य, चंद्रमा और शुक्र ग्रह की पूजा की जाती थी समाज के प्रत्येक स्तर के अपने अनुष्ठान और देवता थे। कई अवसरों पर लोगों ने देवताओं का प्रतिनिधित्व किया; उन्होंने उनकी तरह कपड़े पहने इनका मानना था की ब्रह्माण्ड मैं तेरह स्वर्ग और नौ पाताल है; उनके पास जल, मक्का, बारिश, सूर्य, युद्ध और कई अन्य देवता थे।

 यकाटेकुहटली- व्यापारियों और यात्रियों के देवता थे।

 क्विट्ज़ालकोट- प्रजनन क्षमता, ज्ञान, दिन और रात, के देवता थे।

 सहवास- चार हाथों और तीन सिर के साथ सांप- जीवन और मृत्यु का देवता थे

मेटज़ली-नाम का अर्थ है: "चेहरे में नाग की देवी"।वह चंद्रमा की देवी हैं, मेक्लेन्टेकुहटली-मृत्यु की देवी के पति,

 सिहुआकताल-जन्म की देवी

एज़्टेक ने विशाल, बड़े पैमाने पर सजाए गए मंदिरों का निर्माण किया। उनका मानना ​​था कि मनुष्य में आत्मा का निवास स्थान हृदय हैं।

 मानव बलि   ---यह प्रकृति को संतुलित रखने पर आधारित था

भविष्यवाणियां एज़्टेक धर्म का एक बड़ा हिस्सा थीं. एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद का जीवन इस बात पर आधारित था कि उसकी मृत्यु कैसे हुई।

 पौराणिक कथाओं के अनुसार, कुछ लोग पक्षियों या पशु योनी  में पुनर्जन्म लेंगे और अंततः, मनुष्यों में

 स्पैनिश के लालच के कारण एज़्टेक सभ्यता की मृत्यु हो गई। यह XVI सदी की शुरुआत में हुआ था

बलि

संस्कृत में बलि शब्द का अर्थ सर्वथा मार देना नहीं इसका अर्थ दान है - पशुबलि की यह प्रथा कब और कैसे प्रारंभ हुई, कहना कठिन है।

ज्यादा तर इंसान उस वक़्त मीट खाते  थे इस लिए बलि की प्रथा शुरू हुई परन्तु सब मौलिक धर्म  इस  सहमत थे की सारा खून बह जाने के बाद ही मीट खाना चाहिए कुछ लोग तर्क देते हैं कि वैदिक काल में यज्ञ में पशुओं की बलि दी जाती थी। हिन्दू धर्म में बलि प्रथा निषेध है और यह प्रथा हिन्दू धर्म का हिस्सा नहीं है।ज्यादातर घर का मुखिया बलि देता था परन्तु फिर इस प्रथा पर पुजारी लोगो ने कब्ज़ा कर लिया


 ब्राह्मणम्

ऋग, साम, यजुर और अथर्व वेद के संहिता (भजन और मंत्र) से जुड़ी वैदिक श्रुति ’हैं। वे प्रत्येक वेद के भीतर संस्कृत ग्रंथों की एक वर्गीकरण हैं, जो अक्सर वैदिक अनुष्ठानों के प्रदर्शन पर ब्राह्मणों को समझाते हैं और निर्देश देते हैं जिसमें संबंधित संहिता का पाठ किया जाता है संहिता के प्रतीकवाद और अर्थ को समझाने के अलावा, ब्राह्मणम् साहित्य भी वैदिक काल के वैज्ञानिक ज्ञान को उजागर करता है, जिसमें वेधशाला खगोल विज्ञान भी शामिल है और विशेषकर वेदी निर्माण, ज्यामिति के संबंध में। प्रत्येक वेद के अपने एक या अधिक ब्राह्मण होते हैं, और प्रत्येक ब्राह्मणम् आम तौर पर एक विशेष शाक्त या वैदिक पाठशाला से जुड़ा होता है। वर्तमान में बीस से कम ब्राह्मणम् हैं, सबसे पुराने ब्राह्मणम् को लगभग 900 ईसा पूर्व माना जाता है, जबकि सबसे युवा को लगभग 700 ईसा पूर्व माना जाता है

 धीरे धीरे समाज मैं पुजारी , पंडित लोगो का बोलबाला हो गया सारे विश्व मैं पांचवी तथा छटी शताब्दी मैं विद्रोह हुआ और दुनिया मैं कई नए धर्म बने यह कहना मुश्किल है कि विद्रोह की यह आग भारत से यूरोप मैं गयी या वहां से यहाँ आयी बुद्ध , जैन  धर्म भारत मैं पैदा हुए तो यूरोप मै ज़ोरोस्ट्रियनिस्म , जूदाइज़्म, कन्फूसियनिस्म ताओइस्म वेदांतमुनिस्म ने जनम लिया कुछ लोगो का अनुमान है इसकी शुरुआत पर्शिया से हुई

पर्शिया के जोरास्टर चीन के कन्फ़्यूशियस भारत के जैन सब धर्मो ने नैतिक मूल्यों पर जोर दिया सब भगवन को नहीं मानते भारत मैं तो ब्रह्मणो ने इस विद्रोह को तीन तरह से दबा दिया -कुछ बातो को अपना लिया गया  दूसरा उपनिषद की शुरुआत हुई और तीसरा था आप योग करके भगवान् को सीधे भी पा सकते है

 यूनानी देवीदेवता

प्राचीन यूनान का देवपरिवार बड़ा समृद्ध था। होमर के अनुसार यूनानी देव-परिवार का सर्वप्रथम देवता ओसीआनस था, जो नदियों का देवता कहा जाता था। इसकी सहचरी थीटिस थी, जिसकी मान्यता प्रमुख मातृदेवी के रूप में थी। ओसीआनास और थीटिस ही यूनानी देवपरिवार के आदि पिता और माता है।

ज्यूस, जो कालांतर में यूनानी देवमंडल का प्रधान बना, ओसीआनास और थीटिस का पुत्र था

 ज्यूस से उत्पन्न आर्तेमिस्‌ और अपोलो जुड़वाँ बहनभाई थे और दोनों ही आयुध के रूप में चाँदी का धनुष बाण धारण करते थे। देवराज ज़्यूस की पत्नी हीरा थीं। अपोलो संगीत, कविता, नृत्य आदि कलाओं के साथ ही साथ विज्ञान और दर्शन का भी संरक्षक, ऋतुओं का अधिष्ठाता तथा सूर्य का प्रतिरूप भी माना जाता था। यह हाथों में वीणा और धनुष धारण करता था।

 अपोलो

अपोलो प्राचीन ग्रीक धर्म और प्राचीन रोमन धर्म के सर्वोच्च देवताओं में से एक थे। उनके इटली में कई ख़ूबसूरत मंदिर थे, जहाँ उनके नाम पर पशुबलि चढ़ाई जाती थे। वो प्रकाश, कविता, नृत्य, संगीत, चिकित्सा, भविष्यवाणी और खेल के देवता थे। वो आदर्श पुरुष-सौन्दर्य और यौवन का प्रतिनिधित्व करते थे। मूर्तियों में उनके अत्यधिक ख़ूबसूरत (नग्न) युवा के समान दिखाया जाता था। उनके कई पुरुष-प्रेमी (यूनानी मिथकों के अनुसार) भी थे। वो ख़ास तौर पर व्यायामशाला में युवाओं के इष्टदेव थे और डेल्फ़ी की देववाणी उन्हीं को समर्पित थी।

 ऐफ्रोडाइटि

 हंसवाहिनी ऐफ्रोडाइटि प्रेम और सौंदर्य की देवी थी। जीव और वनस्पति जगत्‌ में जनन-उत्पादन-क्षमता की यह संरक्षिका थी। गर्भ की रक्षा तथा प्रजनन का नियंत्रण यह अपने वाहन हेबी देवी के साथ करती थी। हेबी वसंत की स्वामिनी थी। ऐफ्रोडाइटि का विवाह ज्यूस ने हेफेस्टस से कर दिया था किंतु ये उससे अनुरक्त न थीं और युद्ध देवता एरीज़ से प्रेम करती थी। इसीसे इन्हें दो पुत्र फोवस (भय) और डेमोस (आतंक) उत्पन्न हुए थे। पोसाइडान भी इनका प्रेमी था। इस देवी को गुलाब विशेष प्रिय था।

किसी भी धर्म के बारे लिखना बहुत मुश्किल कार्य है - हज़ारो सालो के इतिहास , को जानना ,उनकी मर्यादा को समझने के लिए मेरे जैसे मूड बुध्दि के लिए असंभव है -इसमें डाली गयी जानकारी हिस्ट्री ऑफ़ रिलिजन नामक  किताब को पड़ने के बाद लिखी गयी है - इसमें इंटरनेट से प्रपात जानकारी भी शामिल की गयी है किसी भी ज्ञानी को इसमें लिखी कोई भी जानकारी त्रुटि पूर्ण लगे तो तुरंत संपर्क करे ताकि उसे ठीक किया जा सके


श्री खाटू श्याम जी

  निशान यात्रा में झूमते   भक् ‍ त - भगवान खाटू श्याम की जयकार करते हुए तंग गलियों से गुजरते हुए आनंद मे खो जाते है   और ...